आमिर खान मुत्ताकी 9 और 10 अक्टूबर को भारत दौरे पर

UNSC ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री से हटाया यात्रा प्रतिबंध

न्यूज़ बॉक्स संवाददाता
नयी दिल्ली :अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी 9 और 10 अक्टूबर को भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली आएंगे। तालिबान सरकार में विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी के भारत दौरे पर रहने का उद्देश्य भारत और अफगानिस्तान के संबंधों को मजबूत करना है। सुरक्षा परिषद से यात्रा प्रतिबंध में छूट मिलने के बाद यह दौरा संभव हो पाया है। यह किसी अफगान मंत्री की पहली भारत यात्रा होगी जिससे दोनों देशों के बीच नजदीकी बढ़ने की उम्मीद है।

  • 2021 में तालिबान के सत्ता संभालने के बाद यह तालिबान नेतृत्व का पहला उच्चस्तरीय भारत दौरा होगा। 30 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद – UNSC ने विदेश मंत्री मुत्ताकी की भारत यात्रा को मंजूरी दी थी। ये किसी अफगान मंत्री की पहली भारत यात्रा होगी। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मई में मुत्ताकी से बातचीत की थी। मुत्ताकी को 25 जनवरी 2001 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूची में शामिल किया था। उन पर यात्रा प्रतिबंध, संपत्ति जब्ती और हथियार प्रतिबंध लगा दिया गया था।
  • चूंकि उनका नाम UNSC रेज़ोल्यूशन 1988 (तालिबान प्रतिबंध सूची) में शामिल है, इसलिए उन्हें विदेश यात्रा के लिए UNSC की अनुमति लेनी पड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *