एअर इंडिया विमान हादसे के मृतकों के शव सौंपने की सूचना जारी की

अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल द्वारा जारी किए गए अधिकृत नंबर
**
सिविल हॉस्पिटल द्वारा पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से घर तक पहुंचाने के लिए निःशुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था
**
शव लेने आने वाले परिजनों को अपनी और मृतक की पहचान के लिए दस्तावेजों को साथ लाना आवश्यक
**
सिविल हॉस्पिटल द्वारा पीएम रिपोर्ट और डेथ सर्टिफिकेट सहित सभी कानूनी दस्तावेजों की फाइल तैयार दी जाएगी
**
शव को हवाई मार्ग से ले जाने के लिए एअर इंडिया मदद करेगी, फ्लाइट के समय को लेकर हॉस्पिटल के साथ पहले से समन्वय करना होगा
**

अहमदाबाद में हुआ एअर इंडिया विमान हादसा अत्यंत दुःखद और स्तब्ध करने वाला है। सिविल हॉस्पिटल प्रशासन इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले दिवंगतों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है।

डीएनए मिलान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, मृतकों के पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया निम्नानुसार शुरू की जाएगी, सभी संबंधित लोगों से इस पर ध्यान देने का अनुरोध किया जाता है।

सिविल हॉस्पिटल प्रशासन द्वारा मृतक के उस परिजन को, उसके द्वारा दर्ज कराए गए मोबाइल नंबर पर फोन कर संपर्क किया जाएगा, जिसने डीएनए सैंपल दिया है।

परिजनों से विनती है कि वे केवल अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल के डेजिग्नेटेड नंबर से अधिकृत व्यक्ति द्वारा किए गए फोन कॉल पर ही ध्यान दें। इस कॉल में ही डीएनए मिलान होने की और पार्थिव शरीर लेने के लिए आने की जानकारी दी जाएगी।

अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल द्वारा जारी किए गए अधिकृत नंबर, जिनका उपयोग परिजनों से संपर्क करने के लिए किया जा रहा है, निम्नानुसार हैंः 9429915911, 9429916096, 9429916118, 9429916378, 9429916608, 9429916622, 9429916682, 9429916758, 9429916771, 9429916875.

पार्थिव शरीर को स्वीकार करने कौन आ सकता है?
जहां तक संभव हो, जिस निकटतम परिजन ने डीएनए सैंपल दिया है, वह व्यक्तिगत रूप से आए यह अत्यंत वांछनीय है। यदि वे आने में असमर्थ हैं, तो मृतक का कोई दूसरा निकट का परिजन आ सकता है।

पार्थिव शरीर को स्वीकार करने के लिए आने वाले परिजन को अपनी और मृतक की पहचान स्थापित करने के लिए निम्नानुसार दस्तावेज साथ लाना होगा।

आने वाले परिजन को अपना आधार कार्ड या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य कोई फोटो पहचान पत्र (ओरिजिनल) साथ रखना होगा।

मृतक का पहचान पत्र : मृतक का आधार कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्य (ओरिजिनल या प्रतिलिपि) साथ रखें।
मृतक के साथ संबंध स्थापित करने वाला दस्तावेज साथ रखें.

डीएनए सैंपल देते समय दर्ज करवाया गया मोबाइल नंबर साथ रखें।

यदि मृतक का पार्थिव शरीर लेने के लिए निकटतम व्यक्ति स्वयं नहीं आ सकता और अन्य किसी को भेजता है, तो वह साथ में अथॉरिटी लैटर भेजे।

हॉस्पिटल द्वारा दिए जाने वाले दस्तावेज :
हॉस्पिटल प्रशासन द्वारा पार्थिव शरीर के साथ ही, मृतक के परिजन को पोस्टमार्टम (पीएम) रिपोर्ट, डेथ सर्टिफिकेट और कानूनी कार्यवाही के लिए आवश्यक अन्य सभी दस्तावेज एक फाइल में तैयार कर सौंपे जाएंगे।

यदि मृतक की पहचान या संबंध का कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं है, तो सिविल हॉस्पिटल से फोन आने के बाद अपने क्षेत्र के तहसीलदार, कलेक्टर या प्रांत अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त करें।

उपरोक्त दस्तावेजों के साथ मृतक के परिजनों को सिविल हॉस्पिटल के डी-2 ब्लॉक की ऑफिस के सामने बनाए गए कंट्रोल रूम पर व्यक्तिगत रूप से संपर्क करना होगा। यदि हॉस्पिटल पहुंचने में कोई दिक्कत हो, तो जिस नंबर से आपको फोन आया था, उसी नंबर पर संपर्क करने पर पूरा मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया जाएगा।

पार्थिव शरीर के परिवहन की व्यवस्था :
स्थानीय परिवहन (सड़क मार्ग से) : जो परिजन पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से अपने निवास स्थान पर ले जाना चाहते हैं, उनके लिए सिविल हॉस्पिटल प्रशासन द्वारा घर तक शव पहुंचाने के लिए निःशुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।

जो परिवजन पार्थिव शरीर को अन्य राज्य या देश में हवाई मार्ग से ले जाना चाहते हैं, उनसे अनुरोध है कि वे फ्लाइट के समय को लेकर पहले से समन्वय कर लें। इस प्रक्रिया में एअर इंडिया द्वारा पूरी मदद की जाएगी।

दुःख की इस घड़ी में सिविल हॉस्पिटल प्रशासन मृतकों के परिवारों के साथ है और हर संभव सहायता करने के लिए कटिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *