ऐश्वर्या राय बोली पूरा परिवार मिला हुआ- ये लालू का चुनावी जुमला है

पटना : लालू यादव का बीते कल अपने बेटे तेज प्रताप को परिवार और पार्टी से निष्कासित करने के बाद लालू परिवार फिर सुर्खियो में आ गया है। तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय ने पहली बार मीडिया के सामने आकर कहा कि जब तेजप्रताप पहले से प्यार में थे तो मुझसे शादी क्यों की। मेरी जिदंगी को क्यों बर्बाद किया। लालू यादव और तेजस्वी का नाम लिए बगैर ऐश्वर्या बोली सारा परिवार एक ही है केवल चुनाव के कारण लालू जी ने यह फैसला लिया है।कोई सामाजिक न्याय नही है। मेरी जिदंगी बर्बाद हुई कहाँ था उस समय सामाजिक न्याय। मुझे उस घर मे मारा गया,अपमानित किया गया। कहां था उस समय सामाजिक न्याय। तेज प्रताप 12 सालो से प्रेम सम्बंध था,सबको उस रिलेशनशिप के बारे में पता था. फिर क्यों मेरी जिदंगी को बर्बाद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *