किसान भाइयों के खाते में खटाखट आएंगे ₹2000

किसान भाइयों के खाते में खटाखट आएंगे ₹2000  किसान भाइयों के लिए आज का दिन काफी अहम है. आज पीएम किसान योजना के तहत उनके अकाउंट में खटाखट पैसे आएंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सत्ता संभालने के बाद पहली बार आज यानी 18 जून को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे. इसी दौरान वह देश भर के करीब 10 करोड़ लाभार्थी किसानों के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे. पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में मोदी सरकार आज खटाखट 2000 रुपए भेजेगी. पीएम किसान योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 16वीं किस्त 28 फरवरी की शाम को जारी की गई थी. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं. पैसा तीन किस्तों में उनके खातों में भेजा जाता है. यह योजना किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में मदद करती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर करेंगे. इस योजना का लाभ लेने के लिए ई केवाईसी होना जरूरी है. जिन्होंने  ई केवाईसी या जिनके आवेदन पत्र में कोई गलती है, वे इस योजना के लाभ से वंचित रह जाएंगे. किसान अपने अकाउंट में रुपये आए हैं या नहीं, यह नीचे बताए गए तरीकों से देख सकते हैं.

इन स्टेप्स की मदद से चेक करें स्टेटस

  • किसान भाई सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.
  • फिर किसान भाई होमपेज पर सम्बंधित लिंक पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालें.
  • इसके बाद वह कैप्चा दर्ज करें.
  • अब किसान ‘Get Status’ पर क्लिक करें.
  • फिर स्क्रीन पर किस्त से जुड़ा का स्टेटस दिखाई देगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *