प्रतिबंधित पटाखों के खिलाफ कोलकाता पुलिस का अभियान
दक्षिण 24 परगना और बजबज मे भी पुलिस ने करीब 1000 किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त किये

न्यूज़ बॉक्स संवाददाता
कोलकाता: दीपावली के मौके पर पश्चिम बंगाल के बाजारों मे बिक रहे प्रतिबंधित पटाखों के ऊपर कोलकाता पुलिस ही नही बल्कि राज्य के अन्य जिलों की पुलिस भी अभियान चला रही है। कोलकाता के धर्मतल्ला मे भी कोलकाता पुलिस ने अभियान चलाते हुए करीब 600 किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त करते हुए एक को गिरफ्तार किया है। अभियान के तहत दक्षिण 24 परगना और बजबज मे भी अभियान चलाकर पुलिस ने करीब 1000 किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं पूर्व मेदनीपुर मे भी पुलिस ने अभियान चलाते हुए एक टन से ऊपर प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए हैं। जबकि मामले मे 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों मे भी प्रतिबंधित पटाखों के खिलाफ अभियान चला रही है। बताया जा रहा है की राज्य मे कुल 1403 पटाखे बनाने वाली संस्थाओं को पटाखे बनाने की अनुमति दी गई है। जो संस्थाएं ग्रीन पटाखे बनाती हैं, ऐसे मे उन संस्थाओं के अलावा अन्य संस्थाओं के पटाखों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।