मतदान के लिए एनडीए सांसदों की एडवांस तैयारी
बंगाल और ओडिशा के सांसद धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर

न्यूज़ बॉक्स संवाददाता
नयी दिल्ली :कल होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के मतदान के लिए एनडीए की ओर से मैन टू मैन मार्किंग की जा रही है। सांसदों को समूहों में बांटा गया है। ये समूह सुबह नाश्ते के लिए मिलेंगे और फिर एक साथ संसद के लिए प्रस्थान करेंगे। सरकार में मंत्रियों को इन समूहों को एकजुट रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई। उत्तर प्रदेश के सभी सांसद सुबह 8 बजे पीयूष गोयल के आवास पर जुटेंगे। सुबह 8 बजे दक्षिण भारत के सांसद प्रह्लाद जोशी के आवास पर जुटेंगे। सुबह 8 बजे शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सांसदों की कमान संभालेंगे। पूरे उत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा और हिमाचल-उत्तराखंड के सांसद सुबह 8 बजे मनोहर लाल खट्टर के आवास पर जुटेंगे। सुबह 8 बजे राजस्थान के सांसद अर्जुन मेघवाल के आवास पर जुटेंगे। सुबह 8 बजे गुजरात के सांसद मनसुख मंडाविया के आवास पर। सुबह 8 बजे बिहार और झारखंड सांसद नित्यानंद राय के आवास पर। सुबह 8 बजे महाराष्ट्र सांसद भूपेन्द्र यादव के आवास पर। सुबह 8 बजे बंगाल और ओडिशा के सांसद धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर। सुबह 8 बजे रिजिजू के आवास पर पूर्वोत्तर सांसद।