नवी मुंबई में के बेलापुर में एक महिला की कार सीधे खाड़ी में जा गिरी

न्यूज़ बॉक्स संवाददाता
मुंबई:गूगल मैप के चक्कर में नवी मुंबई में के बेलापुर में बड़ी दुर्घटना हो गई। नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में शुक्रवार देर रात एक महिला की कार सीधे खाड़ी में जा गिरी। महिला गूगल मैप के भरोसे गाड़ी चला रही थी। संयोग अच्छा था कि वहां मौजूद समुद्री सुरक्षा पुलिस ने तुरंत सतर्कता दिखाई और महिला की जान बचा ली गई। बाद में क्रेन की मदद से कार को बेलापुर की खाड़ी से बाहर निकाला गया।
घटना शुक्रवार रात करीब 1 बजे की है महिला खारघर से अपनी ऑडी कार से अपने फ्रेंड से मिलने निकली थी , महिला गूगल मैप से चल रही थी तेज बारिश थी, जब बेलापुर ब्रिज के पास गाड़ी पहुंची तो महिला को ब्रिज पर ऊपर जाना था लेकिन नेविगेशन की गलती या देर से गूगल अपडेट के कारण महिला ने गलती की, सीधे सर्विस रोड से महिला जत्ती पर चली गई और फिर उसकी कार खाड़ी में गिर गई। गनीमत ये रही है सागरी पुलिस के जवान और अटल सेतु के सुरक्षा प्रहरी यहां पर मौजूद थे जिन्होंने ने तुरंत पानी में कूद कर महिला की जान बचाई।

ये कोई पहला मामला नहीं है, जब गूगल मैप के चलते दुर्घटना हुई है इससे पहले भी दुर्घटना हो चुकी है। सुरक्षा रक्षकों के मुताबिक महिला जब सर्विस रोड से जट्टी की तरफ बढ़ रही थी तब एनआरआई पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर ने उसकी आवाज भी लगाई गाड़ी 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से थी बारिश तेज थी कांच बंद था शायद इसलिए महिला ने वह आवाज नहीं सुनी इसके बाद सीधे कर पानी में गई। किसी तरह महिला कर से बाहर निकली सुरक्षा रक्षकों ने उसको बाहर निकाला। महिला इतनी डरी हुई थी कि कुछ बता नहीं पा रही थी इसके लिए फिर से गाड़ी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया कि कही महिला के साथ कोई और तो नहीं था जो डूब गया हो -संदेश सदाशिव रेवले – सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर एनआरआई पुलिस स्टेशन
गूगल मैप्स आम तौर पर बेहद उपयोगी और भरोसेमंद नेविगेशन टूल माना जाता है, लेकिन हाल के वर्षों में इसके चलते कुछ गंभीर दुर्घटनाएं भी भारत में सामने आई हैं। बेलापुर, नवी मुंबई की यह ताजा घटना केवल एक उदाहरण है जब तकनीक पर अत्यधिक भरोसे ने जानलेवा हो सकती है -समुद्री सुरक्षा रक्षक
गौरतलब है कि गूगल मैप के कारण भारत में कई दुर्घटनाएं हुई हैं जिसमें बरेली में अधूरे पुल से गाड़ी गिरने के कारण तीन लोगों की मौत, ग्रेटर नोएडा में नाले में कर गिरने से एक स्टेशन मास्टर की मौत और बंगलुरू में गूगल मैप ने एक व्यक्ति को बंद पुल के रास्ते पर भेज दिया जिससे कर नदी में गिर गई वह पुल 9 साल से बंद था, लेकिन गूगल मैप्स में अपडेट नहीं किया गया था।
इसलिए रात में अनजान जगहों पर ड्राइव करते समय अतिरिक्त सतर्क रहें, ऑफ़लाइन मैप या वैकल्पिक ऐप का भी उपयोग करें,लोकल लोगों से दिशा पूछना बेहतर रहेगा क्योंकि हर कोई इतना भाग्यशाली नहीं होता जितना बेलापुर की महिला थी इसलिए तकनीक के साथ इंसानी समझदारी भी ज़रूरी है।