
सोने की बढ़ती कीमतों के बावजूद, लोग इसे एक सुरक्षित निवेश विकल्प मानते हैं। विशेषकर, आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितता के समय में सोने की कीमतें तेजी से बढ़ती हैं। लोग सोने को एक ऐसा सुरक्षित आश्रय मानते हैं जो अन्य निवेश विकल्पों की तुलना में अपेक्षाकृत स्थिर रहता है। इसके साथ ही, सोने के दामों में हो रही वृद्धि को देखते हुए निवेशक और उपभोक्ता अब भी सोने की खरीददारी कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इसके मूल्य में और अधिक वृद्धि हो सके।
भारत के अलग-अलग हिस्सों में सोने और चांदी जैसी धातुओं के दाम में बदलाव देखने को मिलता है। किसी शहर में सोने का भाव ज्यादा होता है, तो किसी में कुछ प्रतिशत सस्ते दाम में सोना और चांदी मिलता है। कई राज्यों में सोने और चांदी पर विभिन्न प्रकार के टैक्स लगने के बाद इन धातुओं की कीमत तय की जाती है। इसी को देखते हुए सरकार जल्द ही सोने और चांदी की कीमतों को लेकर बड़ा बदलाव कर सकती है।खबर आ रही है कि केंद्र सरकार जल्द ही पूरे देश में सोने और चांदी पर ‘वन नेशन, वन रेट’ पॉलिसी लागू कर सकता है। ऐसा करने कते बाद आप देश के किसी भी कोने से सोना और चांदी एक ही दाम पर खरीद सकते है।
सोने की समान कीमतों के लिए लाई जा रही One Nation One Rate पॉलिसी को जेम एंड ज्वैलरी काउंसिल (GJC) ने भी समर्थन दिया है। इसका मकसद पूरे देश में सोने की एक समान कीमतें करना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर 2024 में होने वाली बैठक में इस पर ऑफिशियल ऐलान हो सकता है। हालांकि, इस पॉलिसी को लागू करने के बाद आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए गोल्ड इंडस्ट्री नई योजना बना रही है।
ONOR पॉलिसी के फायदे
ONOR पॉलिसी के कई लाभ होंगे:
- बाजार में पारदर्शिता: इस नीति के लागू होने से सोने की कीमतों में पारदर्शिता बढ़ेगी। ग्राहक को पता चलेगा कि देशभर में सोने की कीमत एक जैसी है, जिससे मूल्य निर्धारण में भेदभाव समाप्त होगा।
- समान व्यवहार: सभी ग्राहकों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित होगा। इससे किसी भी तरह के क्षेत्रीय मूल्य भेदभाव की संभावना समाप्त हो जाएगी।
- बाजार की कुशलता: एक समान मूल्य निर्धारण से सोने का बाजार अधिक कुशल बनेगा। ग्राहकों और ज्वैलर्स के बीच होने वाली मूल्य वार्ताओं में कमी आएगी।
- कीमतों में कमी: कीमतों में अंतर समाप्त होने से सोने की कीमतों में कमी आ सकती है। इससे ग्राहकों को उचित मूल्य पर सोना मिल सकेगा और मनमानी कीमत वसूलने की संभावना समाप्त हो जाएगी।
- प्रतिस्पर्धा का समान माहौल: इस नीति से देशभर के सभी ज्वैलर्स को एक समान प्रतिस्पर्धा का माहौल मिलेगा, जिससे छोटे और बड़े ज्वैलर्स के बीच निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा हो सकेगी।
क्या है One Nationa One Gold Rate पॉलिसी?
ये केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित एक ऐसी योजना है, जिसका लक्ष्य पूरे देश में एक समान सोने की कीमतें लागू करना है। ये पॉलिसी लागू होने के बाद आप देश के किसी भी कोने चाहे चेन्नई हो या चंडीगढ़ में Gold खरीदेंगे तो उसकी कीमत एक बराबर होगी। इस पॉलिसी के तहत सरकार नेशनल बुलियन एक्सचेंज बनाएगी, जो सब जगह सोने की बराबर कीमतें तय करेगा और ज्वैलर्स इसी कीमत पर Gold बेचेंगे।