AQI 400 पार,हवा की क्वालिटी में तेजी से गिरावट

न्यूज़ बॉक्स संवाददाता
नयी दिल्ली:दिल्ली में दीवाली बाद पॉल्यूशन 5 साल में सबसे ज्यादा:AQI 400 पार। दिल्ली के मंत्री बोले- पंजाब में पराली जलाने से प्रदूषण बढ़ा–दिल्ली में दिवाली के बाद हवा की क्वालिटी में तेजी से गिरावट हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिवाली के बाद दिल्ली की हवा में प्रदूषण के छोटे-छोटे कण (PM2.5) का लेवल पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा बढ़ गया है। दिवाली के बाद के 24 घंटों में हवा में PM2.5 लेवल 488 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक पहुंच गया। त्योहार से पहले यह 156.6 माइक्रोग्राम था। वहीं, साल 2021 में दिवाली के बाद दिल्ली में PM2.5 लेवल 454.5 था। यह 2022 में 168, 2023 में 319.7 और 2024 में 220 दर्ज किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ, दिल्ली-NCR में दीवाली में पूरी रात आतिशबाजी हुई। इसके कारण मंगलवार सुबह दिल्ली-NCR की हवा जहरीली हो गई। CPCB के मुताबिक, द्वारका में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 417 पहुंच गया। अशोक विहार में 404, वजीरपुर में 423 और आनंद विहार में 404 AQI रहा।