SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन

न्यूज़ बॉक्स संवाददाता
नयी दिल्ली :भारत निर्वाचन आयोग ने चुनावी ने पश्चिम बंगाल के सात अधिकारियों को राज्य में चल रहे S I R संबंधित गंभीर आरोप में निलंबित कर दिया है। ये सभी सात अधिकारी राज्य सरकार के कर्मचारी हैं जिन्हें गंभीर कदाचार,कर्तव्य में लापरवाही और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR ) से जुड़े वैधानिक अधिकारों के दुरुपयोग के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
15 फरवरी को लिखे एक पत्र में, ईसीआई के सचिव सुजीत कुमार मिश्रा ने पश्चिम बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को पत्र लिखकर सात अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का अनुरोध किया।
13 फरवरी, 2026 को सुश्री चक्रवर्ती को चुनाव आयोग (ईसीआई) में तलब किया गया और उन्हें बूथ स्तर के अधिकारियों को पारिश्रमिक का भुगतान करने और दुर्व्यवहार के दोषी पाए गए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज करने सहित चुनाव आयोग के सभी लंबित निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया। उन्हें 17 फरवरी तक इन निर्देशों का पालन करने का समय दिया गया।
कौन हैं ये सातों अधिकारी?
ये सभी अधिकारी निर्वाचन आयोग के लिए सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। बूथ स्तरीय अधिकारी,निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी और उनके सहायक राज्य सरकार के कर्मचारी होते हैं,जो मतदाता सूची अद्यतन करने और चुनाव कराने में सहायता के लिए प्रतिनियुक्ति पर काम करते हैं।
आदेशों का हवाला देते हुए चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को निर्देश दिया है कि संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग के जरिए इन अधिकारियों के खिलाफ तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करें और इसकी जानकारी आयोग को दें। निर्वाचन आयोग और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पहले से ही टकराव की स्थिति बनी हुई है।
निलंबित अधिकारियों के नाम
- डॉ. सफाउर रहमान (AERO): कृषि विभाग के सहायक निदेशक, 56-समसेरगंज विधानसभा क्षेत्र, जिला मुर्शिदाबाद
2.नितीश दास (AERO): राजस्व अधिकारी, फरक्का और 55-फरक्का विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी
3.डालिया राय चौधरी (AERO): महिला विकास कार्यालय, मयनागुड़ी विकास खंड और 16-मयनागुड़ी विधानसभा क्षेत्र
4. शेख मुर्शिद आलम (AERO): एडीए (ADA), सूती ब्लॉक और 57-सूती विधानसभा क्षेत्र
5वां और 6वां सत्यजीत दास और जोयदीप कुंडू (दोनों AERO): सत्यजीत दास (Jt. BDO) और जोयदीप कुंडू (FEO), दोनों 139-कैनिंग पुरबा विधानसभा क्षेत्र से संबंधित हैं।
7. देबाशीष विश्वास (AERO): संयुक्त खंड विकास अधिकारी (Jt. BDO) और 229-डेबरा विधानसभा क्षेत्र।
सुश्री चक्रवर्ती के पूर्ववर्ती मनोज पंत को भी इसी तरह के कारणों से चुनाव आयोग ने फटकार लगाई थी। SIR प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार के अधिकारी चुनाव आयोग के साथ लगातार टकराव में हैं।