पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर बना पुल का आधा हिस्सा गिरा।

जब ब्रिज गिरा तब मौके पर कई लोग ब्रिज पर मौजूद थे,

न्यूज़ बॉक्स संवाददाता
महाराष्ट्र के पुणे के मावल में कुंडमल में पुल गिरने से कुछ पर्यटक डूब गए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय की तलेगांव दाभाड़े पुलिस मौके पर पहुंच गई है। कुंडमाला को पार करने के लिए एक पुल है, इस पार से उस पार जाने के लिए। यही पुल गिर गया है।
रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक वहां मौजूद थे। कुछ लोग पुल पर खड़े थे। उस समय पुल गिरने से यह हादसा हुआ। कितने लोग डूबे हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं है, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लगभग 20 से 25 लोग डूबे हैं, लोगों के मरने की आशंका ।बताया जा रहा है यह पुल जर्जर स्थिति में था। पुल पर कुछ बाइक आए, ओवरवेट होने की वजह से पुल का हिस्सा गिरा। NDRF, स्थानीय पुलिस, राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार पुल ओवर वेट की वजह से गिरा है। पिछले दो दिन से पुणे में जोरदार बारिश हो रही थी। बारिश की वजह से इंद्रायणी नदी में पानी का स्तर काफी बढ़ गया था
जिसकी वजह से बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर 10 से 12 एम्बुलेंस मौजूद है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मंत्री गिरीश महाजन पुणे के लिए रवाना।पुणे पुलिस ने अबतक दो लोगों के मौत की पुष्टि की है .NDRF की माने तो बारिश की वजह से बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 15 लोग गंभीर जख्मी है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। पुणे पुल हादसे में 3 लोगों की मौत की पुष्टि। मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान राज्य सरकार की तरफ से किया गया है। समाचार लिखे जाने तक ऑपरेशन जारी था। 39 लोगों को बचाया गया और 4 शव बरामद किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *