बंगाल की धर्ती पर उड़ा बिहार जीत का भगवा ग़ुलाल

ढोल-नगाड़े की धुन पर जमकर थिरके भाजपा नेता

भगवा ग़ुलाल की होली के साथ बंटी मिठाइयाँ

न्यूज़ बॉक्स संवाददाता
कोलकाता : बिहार मे भाजपा की जीत के बाद बंगाल मे भाजपा कर्मियों ने जमकर ख़ुशी मनाई। राजधानी कोलकाता से लेकर राज्य के तमाम जिलों मे भाजपा कर्मी सड़क पर उतरे। बिहार मे भाजपा की बिहार जीत की ख़ुशी पूरे बंगाल में अपने -अपने तरीके से मनाई गयी। जिसकी झलक राजधानी कोलकाता से लेकर पूरे बंगाल में नज़र आयी। बिहार में पूरे परिणाम आने के बाद जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा मुख्यालय में आकर अपना जीत का सन्देश ये कहते हुए दिया की बिहार की जनता ने विपक्ष का “गर्दा” उड़ा दिया। उससे भी पूरे देश के भाजपाईयों में उत्साह चार गुना बढ़ गया नज़र आया। बात करें बंगाल की तो हर जिले में भाजपाईयों ने जश्न मनाया। क्योकि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में बिहार की जीत के साथ बंगाल का भी नाम लिया था। ऐसा ही नज़ारा बंगाल के आसनसोल में भी साफ़ देखने को मिला।

आसनसोल मे भी बिहार चुनाव की जीत के बाद भाजपा नेता अपने-अपने कार्यकर्ताओ के साथ सड़क पर उतर आये और माहौल को उत्सव का रूप दे दिया। यहाँ ढोल और नगाड़े की धुन पर जमकर नाचते दिखे भाजपाई। उन्होंने जमकर आतिशबाजी तो की ही साथ मे लोगों के बीच लड्डू बाँट कर अपनी ख़ुशी का इज़हार किया। बिहार जीत की ख़ुशी में भगवा ग़ुलाल की होली भी खेलीगयी।आसनसोल में भाजपा नेता कृषनेन्दु मुख़र्जी ने कहा की बिहार के बाद अब बंगाल की बारी है. बंगाल में भी भाजपा 2026 मे सरकार बनाएगी और यहाँ इससे भी ज्यादा भव्य तरीके से हम जश्न मनाएँगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *