महाराष्ट्र -दिल्ली के बाद अब बिहार में दोहराने की तैयारी

न्यूज़ बॉक्स संवाददाता
कोलकाता :पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में रैली के दौरान बीजेपी पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट से नाम हटाकर चुनाव जीता गया और अब यही तरीका बिहार में अपनाया जा रहा है। उन्होंने बंगालियों के खिलाफ भेदभाव पर भी कड़ी आपत्ति जताई।
चुनाव नज़दीक आते ही वे नाम हटा रहे हैं। चुनाव आयोग है, और मैं उसका अनादर नहीं करती हूं। लेकिन अगर कोई भाजपा के लिए काम करता है, तो हम उसे कहेंगे कि दलाली मत करना। उन्होंने बिहार में 30.5 लाख मतदाताओं को हटा दिया। इसी तरह उन्होंने महाराष्ट्र और दिल्ली में जीत हासिल की। वे बिहार के लिए भी यही योजना बना रहे हैं। वे बंगाल में भी ऐसा ही करना चाहते हैं, लेकिन हम इंच-इंच लड़ेंगे।