मुंबई में 50 साल पुराना रिकॉर्ड टूटना लगभग तय
मौसम विभाग का अनुमान
मुंबई: महाराष्ट्र में इस बार मानसून ने अपने तय समय से पहले के संकेत साफ़ दिखाई दे रहे है । मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तय समय से 9 दिन पहले ही महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है। आमतौर पर राज्य में मानसून जून के पहले सप्ताह के आसपास पहुंचता है, इसबार 5 जून को मानसून को मुंबई में पहुचना था लेकिन इस बार यह मई के अंत में ही सक्रिय हो गया है।
मौसम विभागके मुताबिक मानसून ने कल केरल में दस्तक दी और महज 24 घंटे के भीतर यह गोवा के साथ महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों तक भी पहुंच गया। मानसून की यह तेजी पिछले कई वर्षों की तुलना में असाधारण मानी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 3 दिनों के भीतर यानी 28 मई तक मानसून मुंबई और आसपास के इलाकों में सक्रिय हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह पिछले 50 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ देगा। आखिरी बार 29 मई को मानसून मुंबई में साल 1961 और 1971 में पहुंचा था, जबकि 1990 और 2006 में यह 31 मई को आया था।
