मेरी हत्या के लिए दो करोड़ की सुपारी ?

हुबायूं कबीर का सनसनीखेज बयान

न्यूज़ बॉक्स संवाददाता
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में बाबरी मजिस्द बनाने का ऐलान करके सुर्खियों में आए विधायक हुमायूं कबीर ने अपनी जान को खतरा बताया है। कबीर ने शुक्रवार को कहा कि मेरी हत्या के लिए दो करोड़ रुपये की सुपारी दी गई है। टीएमसी से जीतकर विधायक बने हुमायूं कबीर ने निष्कासित किए जाने के बाद जनता उन्नयन पार्टी (JUP) का गठन किया है। हुमायूं कबीर ने बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने के ऐलान पर राजनीति गर्म है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कह चुके हैं कि ऐसा कयामत तक संभव नहीं होगा।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी बनाने वाले हुमायूं कबीर खुद के किंगमेकर बनने का दाव कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने बीजेपी, कांग्रेस और वामदलों को गठबंधन का प्रस्ताव भी दिया था। हुमायूं कबीर ने अब सनसनीखेज बयान देते हुए कहा है कि एसपी ने उनकी हत्या के लिए एक सुपारी किलर को नियुक्त किया है। हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रख चुके हैं। कबीर का कहना है कि बाबरी मस्जिद बनने में करीब दो साल का वक्त लगेगा। हुमायूं कबीर ने पुलिस अधीक्षक धृतिमान सरकार पर यह आरोप उस घटना के बाद लगाया है। जिसमें उनके ऊपर ट्रकों को बेरहामपुर में हाईवे पर रोकने का आरोप लगाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *