
सबसे कम उम्र के 4 सांसदों में तीन महिलाएं…
लोकसभा चुनावों के परिणामों की घोषणा के बाद कई उम्मीदवार चर्चा में हैं. कुछ वोटिंग परसेंटेज की वजह से सुर्खियों में है तो कुछ अन्य वजहों से. इसमें चार उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिन्होंने सबसे कम उम्र में जीत दर्ज की है.
नतीजों में 4 ऐसे उम्मीदवार रहे जिन्होंने इस चुनाव में सबसे कम उम्र में जीत का परचम लहराया है. ये चार युवा चेहरे अब लोकसभा में नजर आएंगे. इन सभी के उम्र महज 25 साल है.
ये चार उम्मीदवार (पुष्पेंद्र सरोज, प्रिया सरोज, शांभवी चौधरी और संजना जाटव) अब 18वीं लोकसभा में सबसे कम उम्र के सांसद बनने जा रहे हैं. पुष्पेंद्र सरोज और प्रिया सरोज ने समाजवादी पार्टी (एसपी) के टिकट पर चुनाव लड़ा, वहीं शांभवी चौधरी लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) और संजना जाटव ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था.
1. पुष्पेंद्र सरोज (Pushpendra Saroj)
उत्तर प्रदेश की कौशांबी लोकसभा सीट से चुनावी ताल ठोकने वाली समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार पुष्पेंद्र सरोज सबसे कम उम्र में जीत दर्ज करने वाली उम्मीदवार बन गई हैं. पुष्पेंद्र सरोज की उम्र 25 साल 3 महीने है. पुष्पेंद्र सरोज ने यूपी की कौशांबी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद विनोद कुमार सोनकर को 1.03 लाख वोटों के अंतर से हराया है
2. प्रिया सरोज
उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाली प्रिया सरोज उन चार उम्मीदवारों में शामिल हैं जिन्होंने सबसे कम उम्र में इस लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है. प्रिया सरोज की उम्र सिर्फ 25 वर्ष 7 महीने है. उन्होंने मौजूदा बीजेपी सांसद भोलानाथ को 35,850 वोटों के अंतर से हराया है.
3. शांभवी चौधरी
पूर्व आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल की पुत्रवधू शांभवी चौधरी ने इस बार चिराग पासवान की लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और महज 25 साल की उम्र में जीत का परचम लहराया है. बिहार के समस्तीपुर लोकसभा सीट से जीत हासिल करने वाली शांभवी ने कांग्रेस के सनी हजारी को 187251 वोटों के अंतर से हराया.
4. संजना जाटव
राजस्थान की भरतपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली संजना जाटव ने 25 वर्ष की उम्र में जीत हासिल करने में कामयाब रही हैं. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के रामस्वरूप कोली को 51,983 वोटों के अंतर से मात दी है