हिमंत बिस्वा सरमा पर सुप्रीम सुनवाई 16 को

न्यूज़ बॉक्स संवाददाता
नयी दिल्ली :असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार,16 फरवरी को सुनवाई करेगा।CPI नेता एनी राजा की ओर से याचिका में सरमा के ‘मियां मुस्लि’म बयान और सोशल मीडिया पर उनके वायरल वीडियो का हवाला दिया है।

इस वीडियो में असम के मुख्यमंत्री को ,मुस्लिम टोपी पहने हुए कुछ लोगों पर बंदूक से निशाना साधते हुए दिखाया गया है। वही देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के मुस्लिम समुदाय को लेकर दिए जा रहे आपत्तिजनक बयान के खिलाफ़ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 17 फरवरी को सुनवाई करेगा।

पूर्व नौकरशाहों, राजनयिकों ,शिक्षाविदो , सिविल सोसायटी की ओर से दायर याचिका में सवैंधानिक और ज़िम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को ऐसे भड़काऊ बयान से रोकने के लिए गाइड लाइन बनाए जाने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *