27 बॉल पर सेंचुरी पूरी की , भारत से क्या है कनेक्शन ?

27 बॉल पर सेंचुरी पूरी की , भारत से क्या है कनेक्शन?

भारतीय मूल के प्लेयर Sahil Chauhan ने T20 क्रिकेट में Fastest Century लगाई है. उन्होंने Chris Gayle औ Rishabh Pant जैसे धुरंधरों को पीछे छोड़ दिया.

एस्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान ने एपिस्कोपी में मेजबान साइप्रस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैच में 27 गेंद में सबसे तेज टी20 शतक का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इस प्रारूप में पारी में सबसे ज्यादा 18 छक्के लगाए। चौहान ने सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक का यान-निकोल लॉफ्टी ईटन का रिकॉर्ड तोड़ा। यान-निकोल ने 33 गेंद में शतक जड़ा था और उनका रिकॉर्ड चार महीने से भी कम समय तक टिका। यह टी20 का सबसे तेज शतक भी है।

क्रिकेट में अक्सर ही कई रिकॉर्ड टूटते और बनते रहते हैं. खासकर T20 क्रिकेट के जमाने में अक्सर ही रिकॉर्ड्स टूटते रहते है. कई बार कुछ गुमनाम प्लेयर्स ऐसी इनिंग्स खेल जाते हैं, जिसके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाते हैं. ऐसी ही एक पारी खेली है भारतीय मूल के प्लेयर साहिल चौहान (Sahil Chauhan) ने. एस्टोनिया के लिए खेलने वाले साहिल T20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक (Fastest Century in T20I) लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं. उन्होंने क्रिस गेल (Chris Gayle) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) जैसे धुरंधरों को पीछे छोड़ दिया है.

17 जून को साइप्रस के खिलाफ हुए मुकाबले में साहिल ने 41 गेंदों पर 141 रन की नाबाद पारी खेली. साहिल ने इस पारी में 6 चौके और 18 छक्के लगाए.  साहिल ने अपनी सेंचुरी महज 27 गेंद पर पूरी कर ली. इसके साथ ही उन्होंने जेन-निकोल की तरफ से लगाए गए सबसे तेज T20 इंटरनेशनल शतक के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. नामिबिया के प्लेयर ने नेपाल के खिलाफ इसी साल 33 गेंद पर सेंचुरी लगाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *