शहीद की मां ने अग्निवीर पर राहुल गांधी का किया समर्थन !

लोकसभा चुनाव के बाद सदन की कार्यवाई भी शुरू हो चुकी है पर इस बार महौल थोड़ा अलग है, विपक्ष को भी जनता की अच्छी भागीदारी मिली है इसलिए नेता प्रतिपक्ष के दौरे पर राहुल गांधी के विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करते नजर आते हैं। नीट हो या अग्निवीर हर मुद्दे इस बार गरम है। हलिया दिनों में शहीद अंशुमान सिंह को कृति चक्र प्रदान किया गया। शहीद की मां से राहुल गांधी की मुलाकात हुई जिसके बाद मीडिया से बातचित में शहीद की मां ने भी बताया कि अग्निवीर योजना सही नहीं है, 2 तरह की फौज नहीं हो सकती। शहीद की मां के इस बयान के बाद अग्निवीर योजना फिर से एक बार चरचे में है

क्या है अग्निपथ योजना

अग्नीपथ योजना के तहत इस साल 46 युवाओं को सशस्त्र बल में शामिल किया जाना है। युवाओं की भर्ती 4 साल के लिए होगी और उन्हें अग्निवीर कहा जाएगा। यह 30,000 से 40,000 प्रति माह का वेतन मिलेगा और उनकी उम्र 17 से 21 वर्ष के बीच होगी। इस योजना का अर्थ यह भी है कि भर्ती हुए 25 फ़ीसदी युवाओं को आगे सेना में मौका मिलेगा और बाकी 75 फीसदी को नौकरी छोड़नी पड़ेगी।

विरोध प्रदर्शन क्यों? कोई सेवानिवृत्ति लाभ, पेंशन नहीं: अग्निपथ योजना के तहत, ‘अग्निवीरों’ को संबंधित सेवा अधिनियमों के तहत नामांकित किया जाना है, और 4 साल की सेवा समाप्त होने पर प्रत्येक युवा को 11.71 लाख रुपये का एकमुश्त पैकेज दिया जाएगा। इस योजना

इस योजना में कोई ग्रेच्युटी या पेंशन संबंधी लाभ नहीं दिया जाता है। विरोध करने वालों ने शिकायत की है कि नई योजना पेंशन जैसे मौद्रिक लाभों के लिए उनके दावे में बाधा डालती है ,

क्योंकि केंद्र की योजना 4 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद केवल 25 प्रतिशत ‘अग्निवीरों’ को ही अवशोषित करने की है। विरोध करने वाले युवाओं का कहना है कि योजना के तहत चार साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद उन्हें कोई सेवानिवृत्ति लाभ नहीं मिलने से वे असमंजस में रह जाएंगे।

पिछले साल जुलाई में सियाचिन में सेना के गोला-बारूद भंडार में लगी आग से अपने सहकर्मियों को बचाते हुए शहीद हुए कैप्टन अंशुमान सिंह की मां ने नरेंद्र मोदी सरकार से अग्निवीर योजना को “तुरंत” समाप्त करने का आग्रह किया है।

मंजू और उनके पति रवि प्रताप सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से उनके निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली में मुलाकात की।

मंजू ने संवाददाताओं से कहा, “हमने राहुल से अंगीवीर योजना के बारे में भी बात की। हमारा मानना ​​है कि इस योजना पर तुरंत रोक लगनी चाहिए। मैंने मौजूदा सरकार से भी इस योजना को खत्म करने और अग्निवीर के रूप में पहले से ही शामिल हो चुके लोगों को सभी सुविधाएं देने का अनुरोध किया है। मैं पिछले दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिल चुकी हूं। उन्होंने हमारे विचारों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।” उन्होंने कहा, “मैं हाथ जोड़कर सरकार से अग्निवीर योजना बंद करने का अनुरोध करती हूं। यह चार साल के लिए है और यह सही नहीं है। पेंशन, कैंटीन और हर दूसरी सुविधा जो एक सैनिक को दी जाती है, उसे जारी रखा जाना चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *