सभी पर्यटक उड़ीसा और कोलकाता के

उत्तरी सिक्किम के मंगन जिले में 11 पर्यटकों को ले जा रहा एक वाहन तीस्ता नदी में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। बाकी आठ लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि दुर्घटना गुरुवार रात को हुई, जब वाहन लाचेन से लाचुंग की ओर जा रहा था। यह पहाड़ी मार्ग पर एक खतरनाक मोड़ पर तीस्ता नदी में लगभग 1,000 फीट नीचे गिर गया। गौरतलब है कि इस इलाके में आए दिन दुर्घटना होती रहती है। जिसको लेकर कोई विशेष प्रयास अभी तक नहीं किये गए। जिसका परिणाम है कि इस आये दिन दुर्घटना होती रहती है। हालांकि पुलिस, आईटीबीपी, अग्निशमन और चिकित्सा टीमों और स्थानीय स्वयंसेवकों के प्रयासों से बचाव अभियान तुरंत शुरू हो गया। जिसमें 2 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन एक पर्यटक की मौत हो गई और एक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जबकि 8 लोग लापता हैं।
सभी पर्यटक उड़ीसा और कोलकाता के हैं। वे शेयरिंग वाहन में ब्रॉथ सिक्किम पर्यटक स्थल गए थे। ये दुर्घटना गंगटोक वापस लौटते समय रात 9 बजे के आसपास हुई। समाचार तक बचाव कार्य जारी था।
