धस गया राष्ट्रीय राजमार्ग, बड़ा हादसा टला

आसपास के लोगों में दहशत का माहौल

न्यूज़ बॉक्स संवाददाता
आसनसोल : शहर के रघुनाथ बाटी इलाके के राष्ट्रीय राज्यमार्ग 2 पर अचानक से एक तेज धमाके के साथ भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के कारण सड़क पर गड्ढा बन गया। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। गड्ढे की गहराई 10 से 15 फुट से ज्यादा बताई जा रही है, ये गड्ढा 6 से 8 फुट की चौड़ाई के साथ हुआ है जिसमे कई २ पहिया वाहन कॉल के गाल में एक साथ जा सकते है। यह घटना कोलकाता को दिल्ली से जोड़ने वाली मुख्य मार्ग पर हुई है। इस सड़क पर यातायात परिसेवा पूरी तरह बाधित हो गई है। ज्ञात है कि रविवार सुबह अचानक भूस्खलन हुआ। स्थानीय निवासियों ने बताया फिलहाल आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक पुलिस ने बीच सड़क पर बने गड्ढे की घेराबंदी कर दी है और वहाँ ट्रेफिक पुलिस की तैनाती भी कर दी गई है। यह घटना सुबह पाँच बजे की बताई जा रही है। चार – पांच घंटे बीत जाने के बाद तक बीच सड़क पर बने इस कुए नुमा गड्ढे की की भराई नही हुई है। इस दौरान कई मालवाहक वाहन से लेकर अन्य वाहन अपनी जान पर खेलकर बीच सड़क पर बने गड्ढे के किनारे से वाहन लेकर जा रहे है जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती।
स्थानीय लोगों का आरोप है की उनके इलाके मे इसीएल कंपनी द्वारा भूमिगत कोयला का खदान शुरू की गयी पर उसकी भराई नही होने के कारण बरसात के समय इस तरह की घटनाएँ होती रहती हैं।स्थानीय निवासियों के मुताबिक इस इलाके मे घटी यह घटना कोई नई नही है, इससे पहले भी एक भूस्खलन की घटना घटी थी, जिसमे इलाके का एक क्लब जमीदोज हो गया था। लोगों ने कहा कि बरसात के दिनों मे यहाँ हमेशा डर और भय बना रहता है कहीं भूस्खलन की घटना का शिकार वह ना हो जाएं। कई लोगो को तो इस घटना के बाद अपने घरो का भी ऐसे भूस्खलन में जमींदोज़ होने का दर सताने लगा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से संपर्क किया गया है और खबर है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण घटनास्थल का निरीक्षण करने आया है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि अगर रात के अंधेरे में ऐसी घटना हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। भूस्खलन प्रभावित इलाके को बैरिकेड्स से घेर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *