शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को लिए मिला पहला नेशनल अवॉर्ड

‘कटहल’ को बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल फिल्म अवॉर्ड
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का हुआ एलान

न्यूज़ बॉक्स संवाददाता
नयी दिल्ली :71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान हो गया है। आज शुक्रवार को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के दावेदारों का एलान किया गया है। इसमें शाहरुख खान को भी अपना पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ कलाकार का पुरस्कार। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए पहली बार शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ कलाकार का नेशनल अवॉर्ड दिया गया है। इसके अलावा, विक्रांत मैसी को भी ’12वीं’ फेल के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है।शाहरुख खान, विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी तीनों को पहली बार नेशनल अवॉर्ड मिला है।

गौरतलब है कि कोविड महामारी के चलते नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में देरी हो रही है। साल 2024 में 2022 में रिलीज होने वाली फिल्मों को पुरस्कार दिए गए थे। अब इस साल उन फिल्मों को पुरस्कृत किया जाएगा, जो वर्ष 2023 में रिलीज हुईं। शाहरुख खान के अलावा विक्रांत मैसी को भी नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया है। उन्हें फिल्म ’12वीं फेल’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया है।

‘कटहल’ को बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया है। साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘कटहल’ में सान्या मल्होत्रा, विजय राज और अनंत जोशी जैसे सितारे नजर आए। हिंदी फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ को बेस्ट डायलॉग के लिए पुरस्कार मिला। इस फिल्म के डायलॉग दीपक किंगरानी ने लिखे हैं।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता को क्या मिलता है?
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता को एक मेडल की तरह रजत कमल या स्वर्ण कमल दिए जाते हैं। इसके साथ-साथ नकद पुरस्कार भी दिया जाता है। वहीं, कुछ कैटेगरी में सिर्फ स्वर्ण कमल या रजत कमल ही मिलता है।राष्ट्रीय पुरस्कार देने की शुरुआत 1954 में शुरू हुई थी नेशनल फिल्म अवॉर्ड देश का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार है। इसकी शुरुआत 1954 में हुई थी। बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में सबसे पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मराठी फिल्म ‘श्यामची आई’ को मिला था।केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा यह समारोह आयोजित किया जाता है जिसका पूरा काम डायरेक्ट्रेट ऑफ फिल्म फेस्टिवल की देखरेख में होता है। इसके बाद राष्ट्रपति इन पुरस्कारों का वितरण करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *