मटकी की रस्सी बांधते हुए गिरा गोविंदा

न्यूज़ बॉक्स संवाददाता
मुंबई:मुम्बई में दहीहंडी फोड़ते समय एक गोविंदा की हुई मौत। मुंबई के मानखुर्द में गोविंदा की मौत। मटकी की रस्सी बांधते हुए गिरा गोविंदा। मटकी फोड़ते वक्त अब तक कुल 30 गोविंदा जख्मी हुए हैं। दहीहंडी की रस्सी बांधते समय नीचे जमीन पर गिरा गोविंदा। गोविंदा का नाम जगमोहन चौधरी है।
16 अगस्त 2025, दोपहर 3:00 बजे महाराष्ट्र नगर, मानखुर्द स्थित बाल गोविंदा पथक में हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार दहीहांडी की रस्सी बांधते समय पथक का एक सदस्य नीचे गिर गया।
घायल को तुरंत शताब्दी हॉस्पिटल, गोवंडी ले जाया गया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि युवक को ब्रॉट डेड (मृत अवस्था में लाया गया) घोषित किया गया।
मृतक की पहचान जगमोहन शिवकिरण चौधरी (पुरुष, उम्र 32 वर्ष) के रूप में हुई है। यह हादसा दहीहांडी की तैयारियों के दौरान हुआ।