अयोध्या दीपोत्सव 2025: रामायण काल की झलक दिखाएगा पुष्पक विमान

राम की पैड़ी पर बनेगा नया ‘सेल्फी प्वाइंट’
जगमग अयोध्या में जीवंत होगी त्रेतायुग की महिमा
पुष्पक विमान में मोर की राजशाही डिजाइन
आधुनिक तकनीक और पारंपरिक कला का संगम
दीपोत्सव 2025 का यह दृश्य बना विश्वभर के लिए आकर्षण केंद्र

रामायण काल की झलक, आधुनिक तकनीक का संगम
न्यूज़ बॉक्स संवाददाता

आस्था और आकर्षण का संगम ,दीपोत्सव की नयी पहचान बनेगा पुष्पक विमान
अयोध्या :त्रेतायुग की उस अलौकिक कथा को, जब भगवान श्रीराम लंका विजय के बाद पुष्पक विमान से अयोध्या लौटे थे, इस दीपोत्सव में वास्तविक रूप में साकार किया जा रहा है। राम की पैड़ी के किनारे बन रहा यह राजशाही लुक वाला पुष्पक विमान अयोध्या की पहचान को नया आयाम देगा। इसकी लंबाई 32 फीट, ऊंचाई 25 से 30 फीट, और चौड़ाई 20 फीट होगी। मोर की आकृति पर आधारित इस डिजाइन को ईपीसी सीट पर तैयार किया जा रहा है, जिससे विमान हल्का, आकर्षक और लंबे समय तक संरक्षित रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *