
आज देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने जैसा ही बजट पेश किया है, उन्होंने एक रिकॉर्ड अपना नाम कर लिया है, वो पहली वित्त मंत्री बनीं जिन्होनें लगतार सातवीं बार आम बजट पेश किया है . बजट एक योजना है जो आपको यह तय करने में मदद करती है कि अपना पैसा कैसे खर्च करना है। यह आपको दिखाता है कि आप कितना पैसा कमाते हैं और आप अपना पैसा कैसे खर्च करते हैं।
भारत में, केंद्रीय बजट हर साल भारत के वित्त मंत्री द्वारा संसद में पेश किया जाता है।बजट महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सरकार को देश की जरूरतों और प्राथमिकताओं को पूरा करने वाले तरीके से योजना बनाने और अपने धन का प्रबंधन करने में मदद करता है।
निर्मला सीतारमण पहली वित्त मंत्री हैं, जिन्होंने सात बार लगातार बजट पेश किया है. इससे पहले उन्होंने इसी साल फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया था। तो चलिए आपको बताते हैं कि बजट 2024 में कौन की चीजें सस्ती हो गई हैं और कौन सी चीजें महंगी हो गई हैं.
बजट 2024 में क्या हुआ सस्ता?
सोना चांदी- सस्ता
स्मार्टफोन- सस्ता
मोबाइल चार्जर- सस्ता
मोबाइल बैट्री- सस्ती
इलेक्ट्रिक गाड़ियां- सस्ती
लीथियम बैटरी- सस्ती
कैंसर की दवाएं- सस्ती
प्लेटिनम- सस्ता
मछली का भोजन- सस्ता
चमड़े से बनी वस्तुएं- सस्ती
रसायन पेट्रो केमिकल- सस्ती
एक्सरे उपकरण- सस्ता
जूते चप्पल-सस्ते
25 आवश्यक खनिज- सस्ते
बजट 2024 में क्या हुआ महंगा?
हवाई सफर- महंगा
सिगरेट- महंगी
पीवीसी फ्लेक्स बैनर- महंगा
प्लास्टिक के सामान- महंगे
पेट्रोकेमिकल, अमोनियम नाइट्रेट- महंगा
एक आम नागरिक होने के नाते आपको इस बार का आम बजट कैसा लगेगा जरूर अपनी राय रखें, अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहें द न्यूज बॉक्स