BJP और JDU को 101 सीटें
चिराग की पार्टी 29 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

न्यूज़ बॉक्स संवाददाता
नयी दिल्ली :बिहार में NDA गठबंधन ने सीटों के बंटवारे का ऐलान कर दिया है। बीजेपी और जेडीयू दोनों दलों के खाते में 101 सीटें गई हैं। वहीं, चिराग की पार्टी 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आरएलएम और हम को छह-छह सीटें दी गई हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन में राहुल गांधी से तेजस्वी यादव मुलाकात करेंगे। सीटों को लेकर चर्चा करेंगे।एनडीए गठबंधन ने अपने सीट बंटवारे का ऐलान पर धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीजेपी और जेडीयू दोनों पार्टियां 101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। वहीं, और आरएलएम भी छह-छह सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। चिराग पासवान की एलजेपी 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

बिहार एनडीए में छोटे सहयोगी दलों को भी सम्मानजनक हिस्सेदारी मिली है। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) यानी लोजपा (आर) को 29 सीटें दी गई हैं। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को 6-6 सीटें मिली हैं। सीट बंटवारे के अंतिम होते ही एनडीए अब ज़मीनी स्तर पर प्रचार अभियान को तेज करने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर से बिहार में धुआंधार चुनावी प्रचार की शुरुआत करेंगे। इस घोषणा के बाद, सभी घटक दलों का ध्यान अब उम्मीदवारों के चयन और उन्हें जल्द से जल्द मैदान में उतारने पर केंद्रित हो गया है।